गंगोत्री धाम में मां गंगा की आरती का है विशेष महत्व, देश-विदेश से पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 05:24 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में मां गंगा की आरती के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं में से बहुत कम श्रद्धालुओं को गंगा की आरती के साक्षात दर्शन हो पाते हैं। 

जानिए क्या है गंगोत्री धाम में मां गंगा की आरती का महत्व 
गंगोत्री धाम के सचिव सुरेश सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा आरती करने से यम की प्रताड़ना से मोक्ष मिलता है। इसके साथ ही गंगा आरती कर्मों को शुद्ध करती है। सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री में गंगा आरती लहरी पाठ के साथ होती है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई उच्चारण नहीं होता बल्कि मंदिर के पुरोहित शांत मन के साथ पाठ का उच्चारण कर मांं गंगा की स्तुति करते हैं। 

प्रसाद को स्थानीय उत्पाद से किया जाता है तैयार 
इस दौरान लगभग आधे घंटे के पाठ के बाद गंगोेत्री मंदिर के गर्भगृह में गंगा की भोग मूर्ति को विशेष भोग लगाया जाता है। उसके बाद गंगा के पुरोहितों के द्वारा राजभोग को श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। बता दें कि इस प्रसाद को स्थानीय उत्पाद फाफरे से बनाया जाता है। 

Nitika