मां जगदीशिला देवरा यात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 11:40 AM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में टिहरी जिले के हिन्दाव की प्रसिद्ध मां जगदीशिला देवरा यात्रा 9वें दिन रुद्रप्रयाग पहुंची। इस दौरान क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने एक होटल में डोली का  भव्य स्वागत किया। 

यह महायात्रा 19 वीं बार की जा रही संचालित 
जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को विशोन गांव से प्रस्थान कर डोली रुद्रप्रयाग पहुंची। 27 दिनों तक चलने वाली यह महायात्रा इस समय 19 वीं बार संचालित की जा रही है। इस महायात्रा की अगुवाई राज्य के पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी कर रहे हैं। 27 वें दिन गंगा दशहरा पर्व पर विशोन पर्वत पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा गढ़वाल मंडल सहित कई स्थानों पर जाएगी और करीब साढ़े 10 हजार किमी की यात्रा तय करेगी। 

साढ़े 10 हजार किमी की तय करेगी यात्रा 
बता दें कि विश्व शांति के लिए यात्रा को हर साल संचालित किया जाता है और चारों धामों के साथ ही राज्य के अन्य ऐतिहासिक मंदिरों को विश्व पटल पर लाने के उद्देश्य से महायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।  

Nitika