मदन कौशिक ने की भुवन चन्द्र खंडूरी से मुलाकात, कई विषयों पर की चर्चा

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 12:26 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी से मुलाकात की। कौशिक ने खंडूरी के आवास पर पहुंचकर उनसे कई विषयों पर चर्चा की।

मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठजनों की राय से प्रदेश में पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नैनीताल से लोकसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भी उनके आवास पर भेंट की तथा महत्वपूर्ण संगठनात्मक मसलों पर चर्चा की।

वहीं अजय भट्ट ने कौशिक को प्रदेश पार्टी का अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हरिद्वार विधानसभा से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और प्रदेश में लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री पद पर कार्य कर चुके है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब कौशिक संगठन की सेवा में जुट जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static