मदन कौशिक ने पत्रकारों संग खेली फूलों की होली, पुष्प वर्षा कर लोगों को दीं शुभकामनाएं

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 10:27 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों के साथ होली मनाई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की और तिलक लगा होली की शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari
इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि भारत को पर्वों का देश कहा जाता है। होली सामाजिक समरसता और समभाव का प्रतीक है। होली जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देती है और यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार खुशियों का पर्व है जो जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और रंगों से भरने को प्रेरित करता है। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने होली के गीतों पर जमकर डान्स भी किया।
PunjabKesari
वहीं इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधायक खजान दास , डॉ देवेंद्र भसीन, कुसुम कंडवाल, पुनीत मित्तल, आदि अन्य पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े पत्रकार लोग शामिल हुए। दूसरी ओर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static