21 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 01:01 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट 21 नवंबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान कर अपने पहले पड़ाव गौंडार गांव पहुंचेगी। इसके बाद 22 को रांसी और 23 को गिरिया गांव में रात्रि प्रवास होगा। 24 नवंबर को बाबा मद्महेश्वर शीतकाल के लिए अगले 6 महीनों तक ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

बता दें कि भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल आगमन पर ऊखीमठ में 22 नवंबर से 3 दिवसीय मद्महेश्वर मेला भी शुरू होगा। यह मेला, केदारघाटी की लोक संस्कृति, सभ्यता और रीति-रीवाजों का प्रतीक भी है। इस मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
 

Nitika