गुरु पूर्णिमा से पहले हरिद्वार पहुंचे मनोज तिवारी, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से लिया आशीर्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 01:00 PM (IST)

हरिद्वारः दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया।

जानकारी के अनुसार, मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा भारत वर्ष में अनादि काल से चली आ रही है। राष्ट्र प्रेम और प्रगति के मार्ग पर गुरु के सानिध्य में ही चला जा सकता है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश की जनता का प्यार जुड़ा है। देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों के लिए योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ लोगों को मिलेगा, जिनका लाभ लोगों को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा मजबूत स्थिति में है। इसके साथ ही अगली बार लोकसभा चुनाव में भी देश में मोदी सरकार ही आएगी। बता दें कि स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने सांसद को मां की चुनरी और नारियल भेंटकर आशीर्वाद दिया।
 

Nitika