विवाहित महिला की संदेहयुक्त परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कम्प

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 06:44 PM (IST)

ऊधमसिंह नगर: खटीमा में एक विवाहित महिला की संदेहयुक्त परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौत का कारण स्पष्ट ना होने के चलते गांव में तनाव का माहौल फैला हुआ है।

जानकारी के अनुसार, महिला चकरपुर के गौहर पटिया गांव की रहने वाली है। मृतक महिला महेंद्र की दूसरी पत्नी है। महिला केे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की मौत का कारण पता लगाने में जुटी हुई है।