शहीद परमजीत सिंह की मां ने CM पुष्कर धामी को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 07:17 PM (IST)

नैनीताल/खटीमाः शहीद परमजीत सिंह की मां शरण कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके निजी आवास नगला तराई पहुंच कर चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों की शहादत को बेकार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाया जाएगा। राज्य के सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया जाएगा और राज्य को विकास के सभी आयामों पर शीर्ष एंव श्रेष्ठा की पराकाष्ठा पर पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि विकास की मुख्य धारा से पिछड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में शान्ति एंव कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

Content Writer

Diksha kanojia