उधमसिंह नगर में पंजाबी महिला महासभा की बैठक आयोजित, सपना बेहड़ ने की अध्यक्षता

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 12:12 PM (IST)

 

उधमसिंह नगरः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में स्थित ड्रीम कैफे में रविवार को पंजाबी महिला महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंजाबी महिला महासभा की नगर अध्यक्ष सपना बेहड़ द्वारा की गई। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा के महिलाओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया।
PunjabKesari
बैठक में आपसी परिचय करते हुए पंजाबी समान में फैल रही कुरीतियों को रोकने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त पंजाबी समाज की महिलाओं की सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। हमारे समाज में अब तक महिलाओं को कमजोर समझा जाता रहा है, जिसकी वजह से उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाया है। समाज की इसी सोच को बदलने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य के चलते पंजाबी महिला महासभा के गठन किया गया है।

वहीं सपना बेहड़ द्वारा कहा गया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा के निर्देशानुसार पंजाबी महिला महासभा की नगर कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की जाएगी। साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि पंजाबी महिला महासभा द्वारा पंजाबी समाज को एकजुट करने और मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static