निकाय सीमा विस्तार के खिलाफ कांग्रेस, राज्यपाल से की मुलाकात

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2017 - 11:14 AM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी खासी सक्रिय हो गई। निकायों के सीमा विस्तार को सरकार का जनविरोधी निर्णय बताते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के. के. पॉल से मुलाकात की।

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि राज्य सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नगर निकायों का सीमा विस्तार कर रही है। कांग्रेस ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रीतम सिंह ने बताया कि इसके विरोध में 7 दिसम्बर को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।