निकाय चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 04:51 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी सुनीता सेहरावत ने महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। 
PunjabKesari
निकाय चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस ने की तैयारी 
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में महिला कार्यकर्त्ताओं ने निकाय चुनावों में दावेदारी के लेकर अपना बायोडाटा भी दिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि चुनावों में उनकी भागीदारी भी अधिक से अधिक होनी चाहिए। इससे पुराने कार्यकर्त्ताओं को भी आगे आने का मौका मिलेगा। सुनीता सेहरावत ने महिला कार्यकर्त्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारें जनता को बहलाने का काम कर रही हैं लेकिन जनता इनके जुमलों को समझ चुकी है। 

केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जिस तरह से बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है, उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार बिल्कुल विफल साबित हुई है। बता दें कि 29 अप्रैल को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आक्रोश रैली की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static