मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद यात्रा अस्थाई रूप से बंद

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 05:35 PM (IST)

 

रुद्रप्रयागः केदारनाथ धाम के आसपास की पहाड़ियों के ऊंचे इलाकों में लगातार बारिश के बाद बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से आसपास के तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते रूद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि जो जहां हैं, वहीं ठहरें रहें। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा को रोका गया है। वहीं इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सारे इंतजाम किए गए, अलर्ट जारी किया गया।
PunjabKesari
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने मुख्य सचिव और सभी डीएम-एसएसपी से बात की है। हमने चारधाम यात्रा करने वाले सभी भक्तों से 18-19 अक्टूबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर यात्रा 1-2 दिनों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ज़िले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 18 अक्टूबर 2021 को बंद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static