चारधाम यात्रा के लिए अब तक 42 हजार से अधिक ई-पास जारी, 2530 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 12:56 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के दूसरे दिन रविवार शाम तक देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से 42 हजार से अधिक ई-पास जारी किए जा चुके है। जबकि 2530 से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए हैं।

गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बद्रीनाथ धाम हेतु 1645, केदारनाथ हेतु 2160, गंगोत्री हेतु 788 तथा यमुनोत्री हेतु 598 ई पास जारी हुए। इस तरह शनिवार और रविवार तक कुल 42 हजार से अधिक ई पास जारी हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिनमें अपराह्न तक बद्रीनाथ धाम 9989, केदारनाथ हेतु 18934, गंगोत्री हेतु 4727, यमुनोत्री हेतु 4361 ई पास जारी हो चुके है। उन्होंने बताया कि अभी लगातार ई पास बनाए जा रहे है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि चारों धामों में अपराह्न तक 1267 तीर्थ यात्री पहुंचे, जिसमें से बद्रीनाथ धाम 368 तथा केदारनाथ धाम 536 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए जबकि गंगोत्री में 275 तथा यमुनोत्री धाम में 88 तीर्थ यात्रियों ने दिन तक दर्शन किए। इसके साथ, कुल 1273 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके है। इस प्रकार अभी तक 2500 से अधिक तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि चारों धामों में कोरोना बचाव मानकों का पालन करते हुए निरंतर पूजा अर्चना के साथ तीर्थ यात्री निर्धारित दूरी से दर्शन कर रहे है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static