डेढ़ महीने के भीतर 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, तोड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 06:29 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में 9 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद 45 दिनों में 7 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं केदारनाथ के दर्शन कर चुके है।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले साल के मुकाबले बढोत्तरी देखी गई। पिछले साल 6 महीने की यात्रा में 7 लाख 32 हजार तीर्थयात्रियों ने बाबा के दर्शन किए थे। इस साल 22 जून तक 7 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यात्रियों को हरसंभव सहायता दे रहा है। आम श्रद्धालुओं के लिए 9 मई को केदरानाथ के कपाट खोले जाने के बाद 18 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदरानाथ के दर्शन किए और यहां पर एक रात्रि रूद्रा गुफा में ध्यान लगाया था। इसके बाद श्रद्धालओं के यहां आने का तांता लगा हुआ है।

वहीं भारी संख्या में यात्रियों के आने से केवल 45 दिनों में ही साल 2018 का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले साल 7 लाख 32 हजार 241 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए थे जबकि इस साल 22 जून तक 7 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पहली बार केदारनाथ में 1 दिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 36 हजार से अधिक पहुंची।

Nitika