मुन्नी देवी द्वारा विधायक पद की शपथ ना लेने पर मचा घमासान, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 06:47 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों प्रत्येक दल में हर जगह कुछ ना कुछ सियासी हलचल मची हुई है। इन सभी के बीच चमोली जिले में इस समय सियासत कुछ अलग मिजाज से गरमाई हुई है। 

जानकारी के अनुसार, थराली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी की जीत हुई थी लेकिन मई से लेकर अब तक नव-निर्वाचित विधायक मुन्नी देवी ने शपथ नहीं ली। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि थराली के भाजपा विधायक मगनलाल शाह की असमय मृत्यु के बाद भाजपा ने उनकी पत्नी को  टिकट दिया तब मुन्नी देवी जिला पंचायत अध्यक्ष थी, लेकिन अब मुन्नी विधायक बनने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ रही है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि वह मुन्नी किसी भी दायित्व के साथ न्याय नहीं कर रही है। थराली सबसे आपदाग्रस्त क्षेत्र है ना वह विधायक का फर्ज निभा पा रही है और जिला पंचायत अध्यक्ष होने के नाते उन पर बड़ी जिम्मेदारी है और ना उसे निभा पा रही है। वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि मुन्नी विधायक बन चुकी है और उन्हें विधायक के तौर पर सभी सुविधाएं भी मिलने लगी है लेकिन उन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली है। इससे उनके अधिकारों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और अभी सदन भी नहीं है, जहां उन्हें दिक्क्त हो सकती थी।

संसदीय कार्यमंत्री का कहना है कि थराली में इन दिनों बरसात की वजह से आपदा का दौर चल रहा है, इसलिए वह वहां व्यस्त हैं। हालत सही होने के बाद वह शपथ ले लेंगी।ऐसा कुछ नहीं है कि वह दोनों पदों का फायदा ले रही हैं। कांग्रेस के आरोप बेबुनियादी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static