मसूरी पर भी पड़ा खराब मौसम का असर, पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 11:22 AM (IST)

मसूरीः उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, मसूरी के भिन्न-भिन्न मार्गों पर भूस्खलन होने के कारण मलबा आ गया है। इसके कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी घूमने आए पर्यटकों को भूस्खलन के डर से वापस लौटना पड़ रहा है। इसी के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ इससे पर्यटक व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ रहा है। 

इसके अतिरिक्त शहर में होटल, रिक्शा संचालक सहित सभी व्यापारी पर्यटकों पर ही निर्भर है लेकिन खराब मौसम के कारण लगभग 70 प्रतिशत पर्यटकों की संख्या में कमी आ गई है। वहीं कई जगहों पर पर्यटकों के द्वारा पहले से करवाई गई बुकिंग को भी रद्द करवाया जा रहा है। 

Nitika