विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने उत्तराखंड पहुंचे नड्डा

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 04:14 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने 2 दिवसीय दौरे पर राज्य पहुंचे।
PunjabKesari
यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद नड्डा का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद हवाई अड्डे से हरिद्वार में एक होटल तक जाने के रास्ते में भानियावाला, छिददरवाला, नेपाली फार्म और रायवाला आदि जगहों में दोनों तरफ पार्टी कार्यकर्ता नड्डा के स्वागत के लिए खड़े थे। हरिद्वार में नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। इसके अलावा, अपने दो दिवसीय दौरे में नड्डा की पार्टी विधायकों, धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों तथा विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों के साथ भी करीब आधा दर्जन बैठकें प्रस्तावित हैं। नड्डा सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे और साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे।
PunjabKesari
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी रणनीति पर चर्चा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस बार भाजपा के सामने मुख्य चुनौती 2017 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन को दोहराने की होगी, ​जब उसे 70 में से 57 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static