BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने नियुक्त किए 2 पर्यवेक्षक

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 04:19 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 2-2 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल, पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत करके प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

वहीं देवेंद्र भसीन ने बताया कि राज्य में सभी जिलों में 8 दिसम्बर को जिला अध्यक्षों के चुनाव करवाए जाने हैं। इससे पहले जिलों में राज्य की टीमें रायशुमारी का कार्य पूरा कर लेंगी। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसम्बर तक करवाया जाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static