ND तिवारी की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, पैतृक गांव के लोग उनके स्वस्थ होने की कर रहे कामना

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 05:54 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सेहत काफी खराब है। इसी के चलते उनके पैतृक गांव नैनीताल के पदमपुरी में लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके जीवन के अंतिम समय में गांव वालों की आंखों में आंसू हैं और वह एनडी तिवारी को याद कर रहे हैं। 
PunjabKesari
स्वतंत्रता आन्दोलन में कूदने पर 17 साल की उम्र में चले गए जेल 
जानकारी के अनुसार, एनडी तिवारी नैनीताल जिले के पदमपुरी में रहते थे और उन्होंने वहीं से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने इंटर की पढ़ाई नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज से की। इस दौरान वह स्वतंत्रता आन्दोलन में कूद पड़े और मात्र 17 साल की उम्र में ही जेल चले गए। वह लंबे समय तक स्वतंत्रता आन्दोलन में भारत की आजादी के लिए लड़ते रहे। वहीं भारत के आजाद होने के बाद एनडी तिवारी ने दिल्ली लाल किले से ब्रिटिश सरकार के झंडे को उतारा, उस समय से वह पंडित जवाहर लाल नेहरू के करीबी हो गए। 
PunjabKesari
3 बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के बने सीएम 
नैनीताल वापस लौटकर एनडी तिवारी ने कांग्रेस की टिकट से विधायक का चुनाव लड़ा और तभी से उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत हो गई। इसके बाद एनडी तिवारी का राजनीतिक जीवन बढ़ता गया और वह उत्तर प्रदेश के 3 बार और उत्तराखंड के एक बार मुख्यमंत्री बने। वहीं एनडी तिवारी केंद्र सरकार में उद्योग, वित्त और विदेश मंत्री रहे। इसके साथ ही वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 
PunjabKesari
तिवारी पर युवा नौजवान ने लगाए गंभीर आरोप 
बता दें कि एनडी तिवारी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में बड़ा योगदान रहा है। इनका जन्म 18 अक्टूबर सन 1925 को हुआ था। इनके पिता पूर्णानंद तिवारी वन विभाग में अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। वहीं तिवारी के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसे सारा देश हिल गया। दिल्ली के रहने वाले रोहित शेखर एक युवा नौजवान ने तिवारी पर गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तिवारी उनके पिता हैं। इसके बाद रोहित की मां उज्जवला ने सन 2008 में अदालत का दरवाजा खटखटाया।
PunjabKesari
तिवारी के खिलाफ पिता होने का केस चलाया गया। अदालत ने तिवारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी और उनका ब्लड सैंपल लिया गया। इसके साथ ही रोहित शेखर और उसकी मां का एनडीए लिया गया। अदालत ने एनडीए टैस्ट को सार्वजनिक कर दिया और बाद में पता चला कि रोहित शेखर उनका ही पुत्र था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static