लॉकडाउन में फंसे नेपाली मजदूरों के घर जाने का सपना हुआ साकार, प्रवासियों में दिखी खुशी की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 01:21 PM (IST)

 

बागेश्वरः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के अपने राज्यों में वापस लौटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नेपाल सरकार से अनुमति मिलने के बाद पिछले 2 महीनों से लॉकडाउन में फंसे नेपाली मूल के मजदूरों का घर जाने का सपना साकार हुआ। प्रवासियों को जानकारी मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत भारत-नेपाल बॉडर तक भारत की रोडवेज बसों के द्वारा छोड़ा जाएगा। इसके बाद आगे नेपाल सरकार इन्हें अपने देश में एंट्री कवाएंगे। डिग्री कॉलेज परिसर से 6 अलग बसों के माध्यम से 173 नेपाली मूल के मजदूर अपने घरों को लौटे। सभी नेपाली मजदूरों का प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। साथ ही उन्हें भारत सरकार से जारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत भी दी।

बता दें कि उत्तराखंड से अब तक जिले से 450 से अधिक नेपाली मूल के मजदूरों को उनको नेपाल भेजा जा चूका है।
 

Nitika