उत्तराखंड में जल्द होगा नए राज्यपाल का चुनाव, केंद्र सरकार ने शुरू किया मंथन

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 02:41 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म होने जा रहा है। इसी के चलते अब जल्द ही नए राज्यपाल का चयन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने नए राज्यपाल के नाम पर विचार करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर अब कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार भाजपा के ही किसी दूसरे नाम का चुनाव कर सकती है। 

बता दें कि उत्तराखंड के छठे राज्यपाल के रूप में डॉ. कृष्ण कांत पॉल ने 10 जनवरी 2015 को शपथ ग्रहण की थी। के.के पॉल इससे पहले 2004 से लेकर 2007 तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। 

Nitika