अब उत्तराखंड के निकाय चुनावों पर टिकी सबकी निगाहें, त्रिवेन्द्र को देनी होगी परीक्षा

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 11:17 AM (IST)

देहरादून: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। इसके बाद अब सबकी निगाहें अप्रैल 2018 में उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव पर टिकी हुई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के लिए सत्ता में आने के बाद अपने आपको साबित करने का यह पहला मौका है।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में कुल आठ नगर निगम हैं जिनमें से पांच नगर निगम पर भाजपा के अपना दबदबा बनाया हुआ है। भाजपा को अपने इस प्रदर्शन को आगामी निकाय चुनावों में भी बनाए रखना होगा।

उत्तर प्रदेश में हुई भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है कि जनता भाजपा की कार्य प्रणाली से संतुष्ट हैं। जनता भाजपा के साथ हैं। उत्तराखंड के आगामी चुनावों में भी भाजपा को अपनी मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा।