Uttarakhand Exit Poll में एक बार फिर BJP की सरकार, हरीश रावत बोले- कांग्रेस के पक्ष में होगा निर्णय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 03:08 PM (IST)

 

देहरादूनः कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल एक्जिट पोल है। हम लोगों की भावनाओं के बारे में जानते हैं, और उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया है और बदलाव किया है...निर्णय कांग्रेस के पक्ष में होगा। वहीं उत्तराखंड में सर्वे के मुताबिक एक बार फिर भाजपा सरकार बना सकती है लेकिन कांग्रेस से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है। |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस निश्चित तौर पर जीत रही है। BJP अपनी घबराहट को छुपाने के लिए कभी प्लान B, कभी प्लान C बता रही है, कभी कही का एक्सपर्ट बुला रही है। हमारा एक ही प्लान है वो है जनता का विश्वास प्लान। उत्तराखंड की जनता ने हमको पूर्ण बहुमत दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, "उत्तराखंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिल सकता है।" उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है।

इंडिया टूडे (एक्सिस माय) के अनुसार, "कांग्रेस को 20-30 सीटें, भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान है।“ चाणक्य के मुताबिक, “ कांग्रेस को 24 सीटें, भाजपा को 43 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।“ Navbharat Times Now के मुताबिक, “कांग्रेस को 31, भाजपा को 35 और AAP को 1 अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।“ News18India के मुताबिक, “ कांग्रेस 31, भाजपा 35 और AAP को 1 अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना  है।“  ABP C- Voter के मुताबिक, “कांग्रेस को 32-38 सीटें, भाजपा को 26 से 32 सीटें और अन्य को 3 से 7 सीटें, जबकि आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि 5 राज्यों में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैंं। इनमें पंजाब की 117 सीटें, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 सीटें, मणिपुर की 60 और उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। मौजूदा समय में पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा नीत सरकार है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static