चमोलीः ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से खिसकी चट्टान, मलबे में दबने से मजदूर की मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 12:06 PM (IST)

 

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक पहाड़ी से चट्टान खिसक गई। वहीं इस मलबे में दबने से निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना चमोली जिले की है, जहां पर कर्णप्रयाग के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा गया और निजी कंपनी का एक कर्मचारी इसकी चपेट में आ गया। इसी बीच घायल मजदूर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक की पहचान 52 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static