चारधाम यात्रा शुरू होने में एक महीना शेष, सरकार नहीं उपलब्ध करवा पा रही सुविधाएं

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 05:33 PM (IST)

रुद्रप्रयाग(भूपेन्द्र भंडारी): उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा शुरू होने में केवल एक महीने का समय शेष रह गया है लेकिन यात्रा के मुख्य पड़ावों पर लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ का मुख्य पड़ाव तिलवाड़ा-सुमाड़ी है। इस अहम पड़ाव पर अव्यवस्थाओं की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के अधिकत्तर तीर्थयात्री बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए टिहरी-घनशाली-तिलवाडा मोटर मार्ग के द्वारा अपनी यात्रा पूरी करते हैं। प्रत्येक साल तिलवाड़ा- सुमाड़ी में तंग सडकें, नालियों के ना होने, शौचालय, बैठने के लिए पार्क, वाहन पार्किंग की व्यवस्था ना होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण आम जनता और तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

बता दें कि कई बार यात्रा बैठकों के दौरान स्थानीय लोग प्रशासन से जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है लेकिन प्रशासन ने स्थानीय हितों को लगातार नजरअंदाज किया है। 
 

Punjab Kesari