कृषक महोत्सव का आयोजन

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 11:01 AM (IST)

देहरादून: औरंगाबाद न्याय पंचायत के अंतर्गत तेलीवाला गांव में कृषक महोत्सव का आयोजन राजकीय जूनियर हाई स्कूल में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान अपर उद्यान अधिकारी नेम सिंह ने किसानों को पॉली हाऊस व बागवानी की जानकारी दी। वहीं कृषि वैज्ञानिक विनोद कुमार ने किसानों को कृषि संबंधित जानकारी के साथ किसानों को आधुनिक तरीके से खेती के गुर सिखाए। पशु चिकित्साधिकारी डा. निशांत ने किसानों को पशुओं में लगने वाले रोगों बारे विस्तृत जानकारी दी।

विकास खंड प्रभारी बिर सिंह ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी प्रमोद चौहान, मत्स्य विभाग से रेणु भल्ला, मोनू कुमार, मनोज कुमार, विजयपाल, जान आलम, जाहिद हसन, रामभज, नेमचंद व जयपाल आदि मौजूद रहे।