जिला कलेक्ट्रेट में जनता दरबार का आयोजन, 95 मामलों को किया गया पंजीकृत

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 05:48 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में 95 मामलों को पंजीकृत किया गया। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार कार्यक्रम में आते हैं। 

डीएम ने बताया कि कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया और अन्य समस्याओं का समाधान समय के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में उपाध्यक्ष के द्वारा तहसील और विकासखंडों को जोड़ा गया है। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक से ही हो सकेगा। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिल सकेगा। 

बता दें कि जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

Nitika