निवर्तमान अध्यक्ष ने दर्ज FIR पर व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा- महिला आयोग में दायर करेंगी याचिका

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 06:48 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तरकाशी नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष जयेन्द्री राणा के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए उन पर लगे आरोपों को निराधार बताया। 

निवर्तमान अध्यक्ष ने खुद पर लगे आरोपों को किया खारिज 
जानकारी के अनुसार, निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी और ईओ के द्वारा उनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर आरोप लगाए गए हैं। इसी के चलते वह इस मामले में महिला आयोग तक जाएंगी। इसके साथ ही जयेन्द्री राणा ने कहा कि वह जरुरत पड़ने पर वह कोर्ट की शरण में भी जाएंगे। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिन भी कार्यों की शिकायत हई थी। उन शिकायतों की जांच के आदेश उन्होंने स्वयं दिए थे। इसके बावजूद भी उन्हें राजनीतिक तौर पर लक्षित कर व्यक्तिगत तौर पर बदनाम किया जा रहा है। 

व्यक्तिगत तौर पर किया जा रहा बदनामः जयेन्द्री राणा 
निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि महिला उत्पीड़न के आरोप में ईओ के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया जाएगा। इसके साथ ही जयेन्द्री राणा ने कहा कि प्रशासन उनके खिलाफ साजिश कर रही है। निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद जितने भी कार्य हुए हैं, उन सभी कार्यों में घोटाले हुए हैं। उन सभी कार्यों की भी जांच की जानी चाहिए। 

Nitika