राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए बलूनी, पार्टी कार्यकर्त्ताओं नेे किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 10:49 AM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड कोटे की रिक्त राज्यसभा सीट से भाजपा के अनिल बलूनी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का समय समाप्त होते ही रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके विधिवत निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचित होने के बाद बलूनी का भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्त्ताओं नेे जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने निर्विरोध निवार्चन पर बलूनी को बधाई दी है। 

देश के कई राज्यों में पार्टी के संघटन को मजबूत करने का किया कामः सीएम 
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा के निर्वाचित सांसद अनिल बलूनी का धूमधाम से स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुए इस स्वागत कार्यकर्म में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी कई विधायक मोजूद रहे। सीएम ने अनिल बलूनी को बधाई देते हुए कहा कि आज राज्य का व्यक्ति राज्यसभा में गया है, जिसमें उनके द्वारा राज्य की आवाज को आगे बढ़ाने का काम होगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आज पार्टी ने उन्हें जो प्रत्याशी बनाने का काम किया था, उनमें उनके द्वारा पार्टी संघटन को लेकर किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी ने देश के कई राज्यों में पार्टी के संघटन को मजबूत करने का काम किया है। 

अनिल बलूनी के राज्यसभा जाने से राज्य की आवाज संसद में गूंजेगीः अजय भट्ट 
अनिल बलूनी ने पीएम मोदी और पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार प्रकट किया है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा की अब तक राज्य के लोगो को राज्यसभा के सांसदो का काम पता ही नही चलता था, लेकिन उनके द्वारा राज्य की जनता को भरोसा दिलाया जाता है कि अब ऐसा नहीं होगा। उनके द्वारा हर वर्ष 5 करोड़ की सांसद निधि को 25 करोड़ में तब्दील करने का काम किया जाएगा, जो राज्य के विकास में मददगार होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अनिल बलूनी को बधाई देते हुए कहा की उनके राज्यसभा जाने से राज्य की आवाज संसद में गुजेंगी, जहां से राज्य की समस्याओं को समाप्त करने का काम किया जाएगा।