लोकसभा चुनावः राहुल गांधी के बाद अब PM मोदी 28 मार्च को आएंगे देवभूमि, रैली को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 12:01 PM (IST)

हल्द्वानीः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देवभूमि दौरे के बाद अब लोकसभा चुनावों के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह रैली को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के लिए 28 मार्च को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर जिले का दौरा करेंगे। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित भी करेंगे। वहीं पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी पीएम मोदी कई बार कुमाऊं दौरे पर आकर जनसभाओं को संबोधित कर चुका है।

बता दें कि इससे पहले 16 मार्च को राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। राहुल गांधी ने कांग्रेस की परिवर्तन रैली को संबोधित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया था। रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में पूर्व सीएम बीसी खडूडी के बेटे मनीष खंडूडी कांग्रेस में शामिल हुए थे।

 

Nitika