काशीपुरः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 06:19 PM (IST)

उधमसिंह नगरः उत्तराखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा धमकी भरे पत्र मिलने के बाद काशीपुर में हैंड ग्रेनेड की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फईपुरा थाना बिलासपुर निवासी सुरजीत सिंह 27 मई को अपने कुंडेश्वरी चौकी के ग्राम मेहतावन निवासी महेंद्र सिंह के घर जागरण में आया था। इसके बाद सरजीत सिंह गांव के लोगों को हैंड ग्रेनेड से डराने का कार्य कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मामले का खुलासा करते हुए एएसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि सरजीत के पास से जो हैंड ग्रेनेड मिले है वह एचई-36 मॉडल के बताए जा रहे है, जिनका इस्तेमाल युद्ध के मैदान में किया जाता है। बता दें कि हैंड ग्रेनेड की सूचना पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static