अल्मोड़ा में पु्लिस ने 1 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 05:27 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में अल्मोड़ा की पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार का उनके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा कोतवाल अरुण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से रविवार को लोधिया बैरियर पर नशा के सौदागरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्धों को रोका और जांच की तो उनके पास से 1.043 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान इन्दर सिंह मेहता और हरीश सिंह के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia