प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन राजनीतिक दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, निकाली ताबड़तोड़ रैलियां

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 06:50 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में 18 नवंबर को निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम गया है। इससे पहले प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। 

जानकारी के अनुसार, चंपावत नगरपालिका के निकाय चुनाव में  5 प्रतियाशी मैदान में हैं। भाजपा प्रतियाशी सज्जन वर्मा के प्रचार में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर विधायक सज्जन के लिए वोट मांग रहे हैं। सज्जन वर्मा की साफ-सुथरी छवि और उनकी पत्नी के कार्यकाल में चम्पावत नगर में हुए विकास कार्यो के कारण उन्हें हर वर्ग का समर्थन भी मिल रहा है।

वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अल्मोड़ा नगर में भाजपा ने बाइक रैली निकाली। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी भी की। बता दें कि प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभाएं करके और रैलियां निकालकर अपने प्रत्याशी के जीत के लिए प्रचार किया। कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है।

Nitika