मोदी के जन्मदिन पर CM रावत ने चित्रप्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं के साथ देखी डॉक्यूमेंट्री

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 05:48 PM (IST)

देहरादूनः देशभर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पीएम मोदी के जीवन वृत की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पीएम मोदी के संघर्षों और उनके आज इस मुकाम पर पहुंचने को दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के द्वारा उद्धाटन किया गया। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से जुड़ी एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
PunjabKesari
वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज भारत को जो पहचान मिली है और छवि बनी है, उसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को ही जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। इसके साथ ही सीएम ने भगवान बद्री विशाल और केदारनाथ से पीएम मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की।
PunjabKesari
बता दें कि अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में खास अंदाज में मना रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static