बैसाखी के पावन पर्व पर शादी के बंधन में बंधे रूस की एलेना और उत्तरकाशी के प्रभात

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 05:30 PM (IST)

उत्तरकाशीः बैसाखी के पावन पर्व पर उत्तरकाशी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में रूस की एलेना और उत्तरकाशी के प्रभात परिणय सूत्र में बंध गए। उनका विवाह गढ़वाली परम्परा के साथ संपन्न हुआ।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को रूस की एलेना और उत्तरकाशी के ज्ञानसू निवासी प्रभात बिष्ट का विवाह संपन्न हुआ। सात फेरे लेने के बाद दोनों पति पत्नी ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। दुल्हे के नाना बुद्धि सिंह कुमाई ने बताया कि साल 2016 में भात की मुलाकात एलेना से दुबई में हुई थी। वहां पर दोनों होटल में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
PunjabKesari
वहीं शादी करने से पहले एलेना भारतीय संस्कृति को जानने के लिए 2 बार भारत भी आई, जहां उसे भारतीय संस्कृति और यहां के रीति-रिवाज पंसद आए। इसके बाद दोनों ने हिंदू संस्कृति के अनुसार ही शादी करने का निर्णय लिया। बता दें कि 12 अप्रैल को एलेना अपने माता-पिता और दोस्त के साथ उत्तरकाशी पहुंची। इसके बाद दोनों परिवारों ने अलग-अलग स्थानों पर विधिवत मेहंदी की रस्म पूरी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static