उतराखंड विधानसभा चुनावः BJP ने प्रह्लाद जोशी और लॉकेट चटर्जी सहित 3 लोगों को बनाया चुनाव प्रभारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 11:42 AM (IST)

 

देहरादूनः 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। इसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सरदार आरपी सिंह को भी उत्तराखंड चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

वहीं यूपी में धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर और विवेक ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत, गोवा में देवेंद्र फड़नवीस और मणिपुर में भूपेन्द्र यादव चुनाव प्रभारी होंगे।
 

Content Writer

Nitika