प्रकाश पंत ने गन्ना विकास विभाग के साथ की बैठक, चीनी मिलों के सुधार को लेकर मांगे सुझाव

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 05:10 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में विधानसभा में गन्ना विकास विभाग की बैठक हुई। इस दौरान राज्य के चीनी मिलों के सुधार के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए। 

जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रकाश पंत के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सभी चीनी मिलों की एक निश्चित अवधि में विशेष अाडिट की जाएगी और जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीनी, सीरा और बगास के निस्तारण की विधिवत व्यवस्था की जाएगी। फेडरेशन चीनी बिक्री के लिए प्रतिदिन रेट निर्धारित बिक्री के लिए जवाबदेह होगा। व्यापारियों को कुल 5 दिन का समय दिया जाएगा, इसमें 3 दिन निर्धारित धनराशि जमा करने के लिए और 2 दिन उठान के लिए समय दिया जाएगा। 

बैठक में गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि शुगर फेडरेशन प्रतिदिन शुगर मिल को एडवाइजरी जारी करके चीनी के दाम घोषित करेगी। प्रतिदिन के दाम का निर्धारण इंडैक्स के आधार पर करेगी। इससे शुगर मिलें रिटेल में निर्धारित न्यूनतम दाम से अधिक दाम पर अपनी चीनी बेच सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त बैठक में दीर्घकालिक समस्या सुधार रणनीति के अन्तर्गत चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अन्तर्गत 2 चीनी मिलों का यूजेवीएनएल से अनुबंध किया गया है। इसे शीघ्र आरंभ किया जाएगा।  
 

Nitika