स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहीः गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 06:09 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर समय पर इलाज ना मिलने पर गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला गांधी शताब्दी अस्पताल का है, जहां पर प्रसव पीड़ी होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे दून महिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच आनन-फानन में परिजनों के द्वारा 108 सेवा की एंबुलेंस से महिला को दून महिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं एंबुलेंस से उतरते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल के गेट के पास फर्श पर ही गर्भवती महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों जच्चा-बच्चा की हालत सामान्य है।

बता दें कि दून मेडिकल के डॉक्टरों का कहना है कि गांधी शताब्दी से लगातार सामान्य प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं को भी दून महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शताब्दी अस्पताल में डिलीवरी की सुविधा इसलिए शुरू की गई थी कि इससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर दबाव कम हो।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static