सोनू सूद की दरियादिली के मुरीद हुए प्रेमचंद, प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए जताया आभार

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 06:47 PM (IST)

देहरादूनः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब लॉकडाउन में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। इसके लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोनू सूद की खूब सराहना की है।

प्रवासी मजदूरों के मसीहा के तौर पर सामने आए सोनू सूद ने मुंबई में फंसे उत्तराखंड कई प्रवासियों को शुक्रवार सुबह हवाई जहाज से जॉलीग्रांट देहरादून भेजा। अभिनेता सूद की इस दरियादिली से राज्य के लोगों के साथ-साथ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी उनके मुरीद हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने अभिनेता के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि सोनू सूद ने मुंबई में फंसे उत्तराखंड के 55 प्रवासियों को शुक्रवार को हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचाया। साथ ही वह इन प्रवासियों को छोड़ने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। प्रवासी उन्हें देखकर बेहद खुश हुए और उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं इन प्रवासियों को घर से एयरपोर्ट तक लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी सोनू सूद ने ही किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static