8 दिसंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तैयारियां शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 04:23 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में 8 दिसंबर को पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। इस दौरान वह ‘द प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड स्टेट’ में स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में ही रहेंगी। 

राष्ट्रपति मुर्मू 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इस दौरान वह राजभवन जाएंगी। इसके बाद वह 9 दिसंबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
 

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे पर प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। वहीं विवि. की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static