विवाह समारोह में शामिल हुए प्रीतम सिंह, कहा- कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 02:59 PM (IST)

रुड़की: उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को मेयर यशपाल राणा के बेटे की शादी में शामिल हुए। इस दौरान मेयर तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

प्रीतम सिंह से पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने गुटबाजी से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। हरीश रावत कांग्रेस पार्टी के है और हम उनके साथ है। 

भाजपा पर साधा निशाना 
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। राज्य में विकास कार्य पटरी से नीचे आ गए हैं। देश का अन्नदाता किसान परेशान है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा आत्महत्या करने के लिए विवश है। जनता  इसका जवाब निकाय चुनाव में भाजपा को देगी।