यमुनोत्री के पृथक जिले की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया आन्दोलनकारियों के धरने का समर्थन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 11:05 AM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में यमुनोत्री के पृथक जिले की मांग को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी आन्दोलनकारियों के समर्थन में आ गई है। इसी के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने उत्तरकाशी में धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। 
 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से पृथक जिले की मांग जायज है, जिसे कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक इस मुद्दे को प्राथमिकता का साथ सत्र में उठाएंगे। वहीं इससे पहले भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सहित कई भाजपा विधायक आन्दोलनकारियों को अपना समर्थन दे चुकी है। 

बता दें कि यमुनोत्री के पृथक जिले की मांग को लेकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अव्वल चंद्र पिछले 19 दिनों से डटे हुए हैं। उनके साथ 4 महिलाएं और 2 पुरुष भी अनशन पर बैठे हैं। 

Nitika