केदारनाथ में पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध, बिना दर्शन किए लौटना पड़ा वापस

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 05:04 PM (IST)

देहरादून: चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों की नाराजगी अभी बरकरार है। इसका जीता जागता सबूत उस वक्त देखा गया, जब पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं को बाबा केदारनाथ का दर्शन किए बिना वापस लौटना पड़ा। वही, धन सिंह और मदन कौशिक ने भारी विरोध के बीच ही बाबा के दर्शन किए। 

दरअसल, उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को लेकर पंडा पुरोहित और हक हकूकधारी काफी समय से विरोध कर रहें है। पुरोहितों का मानना है कि देवस्थानम बोर्ड परंपराओं के खिलाफ है। इसे जल्द से जल्द भंग कर देना चाहिए और पूर्व की व्यवस्थाओं को लागू करना चहिए।

बता दें कि चारधाम यात्रा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए उत्तराखंड सरकार ने  देवस्थानम बोर्ड का गठन किया, जिसका पुरोहितों के द्वारा शुरु से ही विरोध किया गया। इतना ही नहीं बोर्ड को निरस्त करने के लिए पुरोहितों ने आंदोलन भी किए तो उस समय त्रिवेंद्र ने कहा था कि इस मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा, लेकिन अब मंत्री कह रहे हैं कि देवस्थानम बोर्ड को रद्द नहीं किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद से अब फिर विरोध के सुर उठने लगे हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj