पुष्कर सिंह धामी ने किया कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों से राज्य के मौसम की ली जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 02:23 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में कई इलाकों में जोरदार बारिश लोगों के लिए आफत का कारण बनी हुई है। इसी बीच भारी बारिश के अलर्ट के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्थित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर अधिकारियों से प्रदेश के मौसम की जानकारी ली और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाही करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बाद नुकसान का जायजा भी लिया।

वहीं डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम की तैनाती की गई है। साथ ही आपातकालीन रेस्कयू के लिए टीम को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा ने भी बताया कि प्रदेश में भारी बारिश जारी है, लेकिन स्थिति कंट्रोल में है। पूरे प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।  
 
 

Content Writer

Nitika