ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे शपथ

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 06:12 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी रविवार को शपथ लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र सौंप कर, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि धामी कल राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static