उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का इस्तीफा ‘भ्रष्टाचार और विफलता'' पर पर्दा डालने की कोशिश: कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 05:45 PM (IST)

 

देहरादूनः कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि यह राज्य सरकार के ‘भ्रष्टाचार और विफलता' पर पर्दा डालने की कोशिश है।

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला है। भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा। यह सिर्फ भ्रष्टाचार और विफलता पर पर्दा डालने का प्रयास है।

बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा जो प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा।

Content Writer

Nitika