मौनी अमावस्या पर कुछ अलग अंदाज में संगमनगरी प्रयागराज पहुंची रेखा आर्य, किया शाही स्नान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 06:28 PM (IST)

देहरादून: उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में सोमवार को मौनी अमावस्या पर कुंभ का दूसरा शाही स्नान संपन्न हुआ। इस दौरान गंगा में डुबकी लगाने वालों का भारी हुजूम देखने को मिला। वहीं उत्तराखंड की बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य भी डुबकी लगाने गंगा घाट पहुंची।

जानकारी के अनुसार, रेखा आर्य अनोखे अंदाज में प्रयागराज पहुंची। वह चांदी के रथ पर सवार थी और उन्होंने भगवा चोला धारण किया हुआ था। रेखा आर्य ने गले में फूलों की माला और सिर पर पगड़ी पहनी हुई थी। बाल विकास मंत्री ने गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह अखाड़े की शोभा यात्रा में शामिल भी हुई। इस मौके पर उनके साथ अन्य कई संत भी मौजूद थे।

वहीं बाल विकास राज्य मंत्री ने सभी अखाड़ों को साल 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ में आने का निमंत्रण भी दिया। बता दें कि साधु संतों ने रेखा आर्य को भगवा वस्त्र सम्मान के तौर पर धारण करवाए थे।
 

Nitika