अप्रिय घटना होने पर 100 नम्बर पर सूचना दें: डीआईजी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 06:04 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पुलिस महानिदेशक(डीआईजी) पुष्पक ज्योति ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह होली पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहे। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर उसी समय 100 नंबर पर सूचना देने की अपील की। 

त्योहार पर विवाद और दुर्घटना होने की संभावना 
डीआईजी ने कहा कि बीते वर्षों की तरह इस साल भी होली का दहन 1 मार्च को और होलिकोत्सव 2 मार्च को परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल आदि लगाकर गले मिलते है। त्योहार के इस मौके पर कुछ लोगों की आपसी विवाद और वाहन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी बीच शांति व्यवस्था की स्थिति पर प्रभाव पड़ने वाली संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

अधिकारियों को दिए निर्देश 
पुष्पक ज्योति ने कहा कि होलिका दहन के अवसर पर विभिन्न मामलों को लेकर बीते में विवाद हुए है और होली के अवसर पर इन मामलों को लेकर आम जनता से अपील करते हुए है कि होली रंगों का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए और कोई भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल 100 नंबर पर बताए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानों पर उपलब्ध त्योहार रजिस्टर का संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा भली भांति जांच कर इस पर्व पर बीते में हुई घटनाओं की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक विधिक निरोधात्मक कार्रवाई कर ली जाए।