पिथौरागढ़ जिले में जल प्रलय के चौथे दिन भी बचाव कार्य जारी, SDRF ने ढूंढा लापता व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 10:46 AM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जिला प्रशासन के द्वारा मुनस्यारी, धारचूला और बंगापानी में आई जल प्रलय के बाद से चौथे दिन भी राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

जल प्रलय में बहे 11 पुल 
जानकारी के अनुसार, मदकोट थाना क्षेत्र में हरकोट नाले में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। यह व्यक्ति नाला पार करते समय पुल टूटने से बह गया था। इसके साथ-साथ चैंदास घाटी में हिमखोला में लोपता 4 लोगों को ढूंढने का काम जारी है। प्रशासन का कहना है कि अभी भी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में 13 सड़कें बंद हैं। इस कारण से मुनस्यारी और धारचूला की दारमा, व्यास और चैदास घाटी में कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। जल प्रलय में 11 पुल बह गए हैं। इनको सुधारने का काम किया जा रहा है। 

120 लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित 
वहीं आपदा के कारण 37 पेयजल की लाइनें भी ध्वस्त हो गई हैं, इनको भी ठीक करने का काम किया जा रहा है। प्रशासन ने एसडीआरएफ और पुलिस की टीम के साथ मिलकर अभी तक 120 लोगों को विभिन्न स्थानों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तका काम किया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static