उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के कारण मार्ग बंद, कई वाहन फंसे

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 05:39 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 

गंगोत्री नेशनल हाइवे के बाद यमुनोत्री हाइवे भी बंद 
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में रतुरिसेरा के पास भारी बारिश के कारण रास्ता बंद हो गया है। भारी बारिश होने का चलते कई वाहन भी रास्ते में ही फंस गए हैं। इसके अतिरिक्त भारी बारिश के कारण गंगोत्री नेशनल हाइवे के बाद अब यमुनोत्री हाइवे भी बंद हो गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में अॉरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी दौरान 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के चलने के साथ-साथ आंधी आने की भी संभावना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static